बल्देवगढ़: भितरवार गांव में उधार रुपए न देने पर भाई ने भाई के साथ की मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत भितरवार गांव में उधार रुपए न देने पर भाई ने भाई के साथ मारपीट की।जिसमें फरियादी संतोष पुत्र मकुंदी रैकवार उम्र 32 वर्ष निवासी भितरवार के द्वारा बल्देवगढ़ थाना में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।और पुलिस को बताया कि उधार रुपए न देने पर उसके भाई रामपाल रैकवार ने फरियादी के साथ लोहे के हथौड़ा से मारपीट की।पुलिस के द्वारा मामला दर्ज किया गया।