बल्देवगढ़: जामुन तलैया के पास पेड़ पर लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
बल्देवगढ़ से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम जामुन तलैया के पास पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका मिला।मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पुलिस पहुंची। बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति की डेड बॉडी करीब चार से पांच दिन पहले की बताई जा रही है। जिस कारण डेड बॉडी पूरी तरह सड़ चुकी थी। पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।