बल्देवगढ़: सुजारा बांध के गेट खुलने से खरीला के पास धसान नदी के पुल पर चढ़ा पानी, मार्ग हुआ अवरुद्ध
सुजारा बांध के गेट खुलने से खरीला के पास धसान नदी के पुल पर पानी चढ़ने से मार्ग अवरुद्ध हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में हो रही अत्यधिक बारिश के कारण सुजारा बांध के गेट खोल दिए गए हैं।जिस कारण से टीकमगढ़ छतरपुर मार्ग पर खरीला के पास धसान नदी में जलस्तर बढ़ा और पुल पर पानी चढ़ने से मार्ग अवरुद्ध हुआ है।मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।