बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा के साथ मटकी फोड़ प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
बल्देवगढ़ तहसील के पास ग्वाल बाबा मंदिर से यादव महासभा के द्वारा किले के अंदर बलदाऊ जी मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई।बताया गया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में आकर्षक एवं भव्य शोभायात्रा संपूर्ण नगर में निकाली गई।साथ ही किले के अंदर बलदाऊ जी मंदिर के पास मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अधिक संख्या में नगर एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए।