सुल्तानपुर: शहर में नियमों को दरकिनार कर पार्किंग के नाम पर हो रही लाखों की वसूली, नपा और जीएसटी विभाग को भी लग रही चपत
नगर क्षेत्र में पार्किंग के नाम पर लाखों की अवैध वसूली हो रही है। शॉपिंग मॉल के नीचे मनमाफिक नियम बनाकर दोपहिया वाहन से 20₹ और चार पाहिया से 50₹ रुपये पार्किंग शुल्क लिया जा रहा है। उपभोक्तओं को जबरन रसीद दी जा रही। उस रसीद पर संबंधित फर्म का भी नाम नहीं है। सीओ सिटी ने कहा है जांच कर कार्रवाई होगी।