चरपोखरी: चरपोखरी में पिरौटा को हराकर फाइनल में पहुँची पनवारी टीम, महामुकाबला 14 अप्रैल को होगा
चरपोखरी प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में रविवार को खेले गए सद्भावना कप फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पनवारी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पिरौटा को 1-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। रविवार की शाम 5:00 के करीब मैच का उद्घाटन पीरो नगर परिषद की सभापति किरण उपाध्याय, सियाडीह के मुखिया लालमुक्ति पासवान ने किया