पांडू: मुसीखाप में मां लक्ष्मी की पूजा का आयोजन धूमधाम से संपन्न, श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ प्रतिमा विसर्जन
Pandu, Palamu | Nov 9, 2026 पाण्डु प्रखंड के मुसीखाप गांव में दीपावली के पावन अवसर पर मां लक्ष्मी की पूजा धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। पूजा के दौरान पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर परिवार एवं गांव की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।