हाथरस: आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे के नहर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक हुआ घायल, इलाज जारी
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के नहर के पास अज्ञात वाहन ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल हालत में युवक को बुधवार की रात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक को हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया।