मैथा: गहरा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार बच्चे की मौत, सड़क पर लगा जाम
शिवली थाना क्षेत्र अंतर्गत गहरा काशीपुर रोड पर भीषण सड़क हादसे में साइकिल सवार एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा