चित्रकूट रैपुरा के रामनगर में लोहे की रॉड के पीटकर 10 वर्षीय बालक की हत्या 3 डॉक्टरों के पैनल से कराया गया शव का पोस्टमार्टम। चित्रकूट जनपद के रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर में बीती 1जून को गांव के ही गोलू निषाद और उसके परिजनों द्वारा 10 वर्षीय बालक अंकुर विश्वकर्मा पुत्र अशोक विश्वकर्मा की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी परिजनों के अनुसार अंकुर गांव में ही घर से कुछ दूर स्थित खेल मैदान के पास खेल रहा था तभी गोलू निषाद उसके पिता पप्पू निषाद और कुछ अन्य लोग अंकुर को पकड़ कर वही से कुछ दूर स्थित सुनसान कोठी पर ले जाकर उसे लोहे की रॉड से मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी और शव को छिपाने का प्रयास किया गया था जिस पर वहीं पर खेल रहे कुछ बच्चों ने घटना की जानकारी मृतक अंकुर के परिजनों को दी थी जानकारी होते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर घायल अंकुर को रामनगर CHC ले गए थे जहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया था अंकुर की मौत से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा काटा था और मुख्य जाम कर आरोपियों कि शीघ्र गिरफ्तारी और उनके ऊपर कठोर कार्रवाई की मांग की गई थी वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक अंकुर के शव का आज बुधवार की दोपहर 12:30 बजे पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीन डॉक्टरों के पैनल से गमगीन माहौल में पोस्टमार्टम कराया है