सिकटी: सिकटी में जनगणना निरीक्षण तेज, बीडीओ ने मौके पर हर रिकॉर्ड की जांच की
Sikti, Araria | May 8, 2026 सिकटी प्रखंड में जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर प्रशासन सक्रिय दिखा। जनगणना कोषांग अररिया के पंकज कुमार और बीडीओ परवेज आलम ने क्षेत्र का निरीक्षण कर मकान सूचीकरण, नंबरीकरण और परिवार लिस्टिंग कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों ने कार्य संतोषजनक बताते हुए लापरवाही पर सख्ती की बात कही।