अनूपगढ़: अनूपगढ़ पुलिस ने गाँव 9 LSM में 6 महीने पहले हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
अनूपगढ़ पुलिस थाने में गांव गाँव 9 एलएसएम के सोनी सिंह ने 1 नवंबर 2024 को हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में अनूपगढ़ पुलिस थाने के थाना अधिकारी ईश्वर जांगिड़ ने आज रविवार शाम 5 बजे बताया कि आरोपी निंजा उर्फ निर्मल सिंह और जग्गा सिंह उर्फ जगसीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।