कोंडागांव: नकटी प्रकरण पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सरकार पर किया हमला, बोले- गरीबों की आह लगी जमीन पर नहीं चाहिए मकान
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत आज शुक्रवार को तीन दिवसीय बस्तर प्रवास के तहत कोण्डागांव पहुंचे। दोपहर 3:30 बजे पुराने सर्किट हाउस में मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने नया रायपुर के नकटी गांव में कथित रूप से गरीब परिवारों के मकान तोड़े जाने के मामले को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में पक्षियों के...