विकास दुबे का 6 साल बाद भी नहीं बना मृत्यु प्रमाणपत्र!
कानपुर में गैंगस्टर विकास दुबे की मौत के छह साल बाद भी उसका मृत्यु प्रमाणपत्र जारी नहीं हो सका है। सरकारी दस्तावेजों में पिता का नाम गलत दर्ज होने के कारण मामला अटका हुआ है।
10 जुलाई 2020 को पुलिस मुठभेड़ में विकास दुबे मारा गया था। पोस्टमार्टम के बाद जारी बॉडी डिस्पोजल स्लिप में पिता का नाम रामकुमार दुबे की जगह राजकुमार दुबे दर्ज हो गया। इसी गलती को सुधारने के लिए पत्नी ऋचा दुबे ने अधिकारियों से शिकायत के बाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
हाईकोर्ट से आख्या मांगे जाने के बाद सीएमओ हरिदत्त नेमी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और संबंधित रिकॉर्ड व दस्तावेजों की जांच की। उन्होंने डिप फ्रीजर रूम और वहां की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।
सीएमओ ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट तैयार कर जल्द न्यायालय में आख्या भेजी जाएगी।.
.
#Kanpur #VikasDubey #KanpurNews #BreakingNews #UPNews UttarPradesh
Mathura, Mathura | Sep 1, 2026