चकरनगर: संत शिरोमणि रविदास जयंती के उपलक्ष्य में कलश रथ यात्रा में नितिन बाबू (डागौर) के नेतृत्व में किया गया भव्य स्वागत
शिरोमणि श्री गुरु संत रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रारंभ की गई कलश यात्रा रविवार को चकरनगर इलाके में पहुंची। यहां कलश का बुलडोजर के साथ पुष्प वर्षा, ढोल-नगाड़ों और 'जय गुरु रविदास' के जयकारों के साथ भव्य स्वागत-सत्कार किया गया। रविवार दोपहर करीब 12 बजे स्वागत किया गया।