अकबरपुर: आरपीएस इंटर कॉलेज में चयनित एसडीएम का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, दी गई शुभकामनाएं
कस्बा रुरा के कमला नगर वार्ड के रहने वाले मनोरंजन शाह का बिहार में बीपीएससी परीक्षा में 150वीं रैंक प्राप्त कर एसडीएम के पद पर चयनित होने पर कस्बे स्तिथ आरपीएस इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित किया।जिसमें कॉलेज के संरक्षक लक्ष्मी सिंह गौर, सहायक अध्यापक डॉ हिमांशु पांडेय, ब्रजेश कुमार पांडेय उर्फ रज्जू, चन्दन द्विवेदी, विमल आदि ने फूल माला पहनाई।