शाजापुर: नरवाई को खेतों में जलाने पर प्रतिबंध, धारा-144 के तहत शाजापुर कलेक्टर ने प्रतिबंधात्मक आदेश किए जारी
जिले में रबी फसल गेहूं की कटाई उपरांत बचे हुए नरवाई को खेतों में जलाए जाने से पर्यावरण, जन स्वास्थ्य एवं जीव जन्तुओं को होने वाली हानि होती है। इसे देखते हुए कलेक्टर ऋजु बाफना ने शाजापुर जिले की सीमा क्षेत्र में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध लगाया है। नरवाई जलाने पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर कलेक्टर ऋजु बाफना ने अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए हैं।