कटिहार: मिरकाहा गांव में अवैध हथियार और चोरी की 6 बाइक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, एसडीपीओ ने दी जानकारी
रविवार की शाम 6 बजे सीडीपीओ अभिजीत कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर अवैध हथियार, चोरी के बाइक के साथ एक अभियुक्त की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मनसाही थाना अध्यक्ष ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाकर मो आरिफ को गिरफ्तार किया। जिसके पास दो देसी कट्टा, 14 तलवार, 6 चोरी के मोटरसाइकिल और एक फाइटर मशीन बरामद किया है।