अटेर: भिण्ड के सुप्रसिद्ध दंदरौआ धाम मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, डॉक्टर हनुमान के दर्शन के लिए पहुंचे हजारों लोग
Ater, Bhind | Apr 14, 2026 भिंड जिले के सुप्रसिद्ध दंदरौआ धाम मंदिर में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ‘डॉक्टर हनुमान’ के नाम से प्रसिद्ध इस मंदिर में दर्शन के लिए इतनी भीड़ रही कि परिसर में पैर रखने तक की जगह नहीं बची।श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान के दर्शन कर सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। इसके साथ ही भक्तों ने दंदरौआ धाम के महंत से आशीर्वाद लिया है