पामगढ़: मुलमुला पुलिस ने चोरी की सरिया खरीदी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी करने वाले 2 नाबालिग बालकों को किया निरुद्ध
जांजगीर चांपा की मुलमुला पुलिस ने चोरी की सरिया की खरीदी करने वाले आरोपी रविशंकर श्रीवास को जेवरा गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. वही चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 नाबालिग बालक को निरुद्ध किया है. पुलिस के मुताबिक, श्याम कुमार बांधी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके सरिया को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है.