टिहरी से लेकर यूपी के बुलंदशहर-हापुड़ तक, कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने मैदान संभाल लिया है। एसएसपी श्वेता चौबे ने मुख्य मार्गों का निरीक्षण कर पूरी सतर्कता के साथ सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए हैं। यात्रा को सुरक्षित बनाने की हर मुमकिन तैयारी हो रही है।