हसनपुर: हसनपुर में चौथे नवरात्र पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, पुलिस बल रहा तैनात
हसनपुर। नगर के विभिन्न मंदिरों में शारदीय नवरात्र के चौथे दिन मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर माता रानी से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।