बेगूसराय: नगर निगम क्षेत्र में ₹2.25 करोड़ से 3 सड़कों का होगा निर्माण, नगर विधायक ने किया शिलान्यास
नगर निगम क्षेत्र के तीन सड़कों का 2.25 करोड रुपए से निर्माण कराया जाएगा. इसको लेकर शनिवार की दोपहर 3:00 बजे नगर विधायक कुंदन कुमार ने शिलान्यास किया है. इस संबंध में उन्होंने बताया कि वार्ड- 13 हर हर महादेव चौक से गुप्ता मील होते हुए ब्रह्म स्थान मंदिर तक नाला शहर सड़क निर्माण कराया जाएगा. इसके अलावा भी दो सड़क बनाए जाएंगे.