बेगूसराय: नगर निगम कार्यालय में मतदाता सूची सत्यापन बूथ खुला, नगर आयुक्त सोमेश बहादुर ने दी जानकारी
बेगूसराय में आज से मतदाता पुनर निरीक्षण का कार्य जोर-जोर से शुरू कर दिया गया है और इसके लिए जगह-जगह कैंप लगाकर लोगों की शिकायत पर अमल की जा रही है। इसी कड़ी में नगर निगम कार्यालय में भी एक बूथ बनाया गया है जिसका उद्घाटन नगर आयुक्त के हाथों किया गया। बेगूसराय के नगर आयुक्त ने बताया कि आज से मतदाता पून निरीक्षण का फाइनल कार्य शुरू कर दिया गया है।