बेगूसराय: जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के पहले दिन दावा-आपत्ति के लिए 241 आवेदन आए
जिले में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम पूरा कर लिया गया. आज पहले दिन दावा-आपत्ति का के लिये 24 जगहों पर विशेष कैम्प का आयोजन किया गया. इस बात की जानकारी जनसम्पर्क विभाग द्वारा शनिवार की शाम 05:00 बजे मिली. विशेष कैंप के प्रथम दिन कुल 241 आवेदन प्राप्त हुए. जिसमें प्रपत्र- 6 के 182, प्रपत्र- 7 के 31 एवं प्रपत्र- 8 के 52 आवेदन शामिल है.