हांसी: 10 साल पुरानी रंजिश का बदला: हांसी में युवक की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और बाइक बरामद
Hansi, Hissar | Jan 27, 2025 हिसार जिले में हांसी पुलिस की स्पेशल टीम ने एक युवक की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान फतेहाबाद जिले के किरधान रोड़ भट्टू ढाणी निवासी राम गोपाल और हांसी के ढाणी चदरपुल निवासी मदन के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।