इस्लामनगर अलीगंज: झप्पू मोड़ के पास 8 वर्षीय बालक को स्कार्पियो ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर किया सड़क जाम
चंद्रदीप थाना क्षेत्र के नवादा सिकंदरा मुख्य मार्ग झप्पू मोड़ के समीप मंगलवार संध्या को एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने 8 वर्षीय बालक को टक्कर मारकर फरार हो गया। जिससे बालक की घटना स्थल पर मौत हो गई, वहीं घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मंगलवार 6 बजे से लेकर 8 बजे रात तक बीच सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन कर सड़क को जाम रखा।