लोहरदगा: लोहरदगा नगर परिषद कर्मियों की हड़ताल समाप्त, खाते में तीन माह का वेतन आने के बाद 6 अप्रैल से जारी आंदोलन खत्म
लोहरदगा नगर परिषद के कर्मियों की पिछले कई दिनों से चल रही हड़ताल समाप्त हो गई। शनिवार दोपहर 12:00 बजे कर्मचारियों ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की। बताया गया कि कर्मचारियों की यह हड़ताल 6 अप्रैल से बकाये वेतन, एरियर के भुगतान तथा अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर शुरू हुई थी। कर्मचारियों के अनुसार 11 अप्रैल 2026 को तीन महीनों का बकाया वेतन उनके पासबुक में जमा।