पांडू: पाण्डु के बेलहरा में मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, शादी समारोह में गया था मृतक
Pandu, Palamu | May 10, 2026 पांडू थाना क्षेत्र के बेलहरा-लोमड़ीडीह कच्चे रास्ते पर मिले अज्ञात शव की पहचान रविवार सुबह छतरपुर थाना क्षेत्र के कवल गांव निवासी जग नारायण यादव के रूप में हुई। परिजनों ने मेदिनीनगर एमएमसीएच पहुंचकर शव की पहचान की। बताया गया कि वह 7 मई को कुलिया गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने आशंका जताई है कि अपराधियों ने पत्थर