डुमरांव: कुल्हंवा गांव: पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाई, शव लटका मिला, दो बच्चों से पिता का साया उठा
Dumraon, Buxar | Apr 29, 2026 डुमरांव थाना क्षेत्र के कुल्हवा गांव में पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है, हालांकि इसकी जानकारी पुलिस को बुधवार सुबह मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।