बिंदकी: बिंदकी पुलिस ने भगौनापुर में हुई नकबजनी की घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त को माल के साथ गिरफ्तार किया
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी के भगौनापुर गांव में हुई नकब जनी की घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस ने अभियुक्त अमन पुत्र रज्जन रैदास निवासी ग्राम हरी खेड़ा कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से चोरी किया गया गेहूं तथा सरसों लाही बरामद हुआ। पुलिस ने गुरुवार को दिन में करीब 11 बजे कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया