Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
amit62643
*बांकीपुर में बिना भ्रष्टाचार के पेंशन और अनाज पूरा-पूरा मिलेगा।*
Madhepura, Madhepura
| Aug 12, 2026
MORE NEWS
श्रावणी मेला -2026 Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Madhepura, Bihar | Aug 12, 2026
*मधेपुरा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा* *डीएम अभिषेक रंजन के नेतृत्व में निकली करीब 1 किलोमीटर लंबी यात्रा,* ‘ *भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंजा शहर* अधिकारी, पुलिसकर्मी, विद्यार्थी, खिलाड़ी, जीविका दीदियां एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए नागरिकों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा *प्रेस विज्ञप्ति* *समाहरणालय, मधेपुरा* जिला जनसंपर्क कार्यालय, मधेपुरा दिनांक : 12 अगस्त 2026 मधेपुरा। ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ एवं राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को जिला प्रशासन, मधेपुरा के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिलाधिकारी श्री अभिषेक रंजन (भा.प्र.से.) के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में जिला प्रशासन एवं पुलिस के वरीय अधिकारियों सहित पदाधिकारियों, कर्मियों, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, स्काउट-गाइड, जीविका दीदियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत समाहरणालय परिसर से हुई। यात्रा बी.पी. मंडल चौक, बस स्टैंड होते हुए भूपेंद्र चौक तक पहुंची। लगभग 1 किलोमीटर लंबी यात्रा में जिलाधिकारी स्वयं पैदल शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे लोगों के जोश एवं उत्साह से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ सहित देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंजता रहा। यात्रा के मार्ग में सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में नागरिकों की भीड़ जुटी रही। विशेष रूप से स्कूली बच्चों एवं खिलाड़ियों में तिरंगा यात्रा को लेकर उत्साह देखने को मिला। ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने भी पूरे जोश के साथ यात्रा में सहभागिता की। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में यात्रा शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। यात्रा के शुभारंभ से पूर्व समाहरणालय परिसर में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ एवं राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति एवं राष्ट्र के प्रति नागरिक दायित्वों की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री अभिषेक रंजन ने कहा कि देशभर में संचालित ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्र के प्रति प्रेम, सम्मान एवं गौरव की भावना को मजबूत करना तथा समाज के सभी वर्गों एवं समुदायों को राष्ट्रीय एकता के सूत्र में जोड़ना है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, एकता और अखंडता का प्रतीक है। अभियान के माध्यम से देश की एकता एवं अखंडता के साथ राष्ट्र को आगे बढ़ाने का संदेश दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होना देश के लिए गौरव का अवसर है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास, राष्ट्रीय मूल्यों एवं देशभक्ति की भावना से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जिलेवासियों से अपने-अपने घरों एवं गांवों में सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराकर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को जन-आंदोलन का स्वरूप देने की अपील की। कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सुश्री आम्रपाली कुमारी ने जिलेवासियों को ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने की शुभकामनाएं देते हुए ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में सक्रिय सहभागिता की अपील की। उन्होंने कहा कि नागरिक तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी लेकर अभियान की वेबसाइट पर अपलोड कर प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 13 अगस्त को बी.पी. मंडल इंडोर स्टेडियम, मधेपुरा में रंगोली एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागी देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को रचनात्मक अभिव्यक्ति देंगे। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों को राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति, स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण तथा युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश भी दिया गया। पूरे आयोजन में आम नागरिकों की व्यापक सहभागिता ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जिले में बढ़ते जनउत्साह को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री अनिल बसाक, अपर समाहर्ता श्री अरुण कुमार सिंह सहित जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. चंदा कुमारी, अरुण कुमार, , लूसी कुमारी, डॉ. संतोष कुमार, रत्नेश कुमार, सहित विभिन्न संस्थानों एवं संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय सहभागिता की। तिरंगा यात्रा ने जिलेवासियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाने की प्रतिबद्धता को मजबूत किया। —जिला जनसंपर्क कार्यालय, मधेपुरा जनहित में जारी Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Madhepura, Bihar | Aug 12, 2026
बैसाखी के सहारे बाबा को जल चढ़ाने यूपी से बिहार पहुंच गए दि"व्यांग बम 😱😱
Madhepura, Madhepura | Aug 11, 2026
देखिये बिहार में बच्चा चोरी पर सीए सम्राट का बड़ा बयान... #Newskosisanchar11 #deshhitsamachar11 #koshinews #singheshwar #khanglobalstudies #knowyourpolice #madhepurapolice #janpolice #madhepurabihar #madhepura @highlight
Madhepura, Madhepura | Aug 11, 2026