चाचौड़ा: चाचौड़ा विधानसभा में सेंधमारी, राघौगढ़ विधायक कांग्रेस का कुनबा बढ़ाने में जुटे, उकावद गांव के लोग कांग्रेस में शामिल
चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक फिर बदल देखने को मिला। 8 मई को राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह कार्यालय से दी जानकारी में 7 मई देर रात को विधायक जयवर्धन चाचौड़ा विधानसभा के उकावद गांव पहुंचे, जहां स्थानीय नेता देवेंद्र शर्मा, मुरारी लाल भार्गव के साथ लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। विधायक जयवर्धन ने कांग्रेस परिवार में सभी का स्वागत किया।