श्योपुर: जंगल में खिरकाईयों पर वसूली करने वाले 3 इनामी बदमाश गिरफ्तार, एसपी ने घोषित किया था ₹10-10 हजार का इनाम
श्योपुर। जिले के ढोढर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में खिरकाइयों पर बंदूक की नोक पर जबरन वसूली करने वाले 3 इनामी बदमाशों को पुलिस ने गुरूवार को दोपहर 12 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जिला न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।