श्योपुर: एक साल में मर्डर केस के दोषी को मिली फांसी, एसपी ने कोतवाली पुलिस को किया पुरस्कृत
श्योपुर। श्योपुर जिला न्यायालय द्वारा मां की हत्या कर शव को बाथरूम में दफन करने वाले दोषी बेटे को बुधवार को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद पूरे प्रकरण में अहम भूमिका निभाने वाली कोतवाली पुलिस टीम और पैरवी करने वाले विशेष लोक अभियोजक को एसपी वीरेन्द्र जैन ने गुरुवार को दोपहर 02 बजे सम्मानित किया है।