श्योपुर: दो स्थानों से अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, देहात थाने में आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
श्योपुर। जिले के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कनापुर तिराहा एवं जाटखेड़ा फीडर के पास बुधवार की रात्रि 9 बजे दो आरोपियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनो आरोपियो के खिलाफ गुरूवार को सुबह 9 बजे आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।