बदायूं: उझानी के महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान सघन चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया
Budaun, Budaun | Mar 14, 2026 बदायूं के कस्बा उझानी में स्थित महत्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को ढाई बजे के आसपास एसआई (सब इंस्पेक्टर) परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले। परीक्षा केंद्र पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग की गई, जिसके बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति दी गई।