डुमरा: रील वीडियो विवाद में महिला हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी सिकंदर समेत दो गिरफ्तार
सीतामढ़ी जिले के सहियारा थाना क्षेत्र के हनुमाननगर गांव में रील वीडियो बनाने के विवाद को लेकर हुई महिला हत्या मामले का पुलिस ने महज 16 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। डीएसपी राजीव कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी सिकन्दर महतो समेत दो गिरफ्तार कर लिया गया है ।