झांसी: स्टे होने के बावजूद दबंग कर रहे सरकारी नाले पर कब्जा, मऊरानीपुर के पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई
Jhansi, Jhansi | Apr 30, 2025 मऊरानीपुर के कटरा मोहल्ले के रहने वाले मोतीलाल ने झांसी एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया की सरकारी भूमि नाला गाटा संख्या 540 541 मौजा मऊ तहसील में 90 वर्ष पुराना नाला जो नई बस्ती से नदी किनारे तक आया है। जिसकी लंबाई 700 से 800 मीटर के लगभग है तथा चौड़ाई 42 फिट है जो नदी सुखनई से लगा हुआ है। जिस पर भू माफिया के द्वारा कब्जा किया जा रहा है।