झांसी: भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से जूझ रहे कपूर टेकरी क्षेत्र के लोग, प्रशासन अनजान <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
Jhansi, Jhansi | Apr 30, 2025 भीषण गर्मी में कपूर टेकरी क्षेत्र के लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। हैंडपंपों के खराब होने एवं जल संस्थान की पाइप लाइन न बिछी होने पर लोग काम काज छोड़ सिर्फ पानी एकत्रित करने के लिए पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। कपूर टेकरी के कई हिस्से जो सघन आबादी वाले हैं, जहाँ पर पानी का संकट गहराया हुआ है। साफ पानी के लिए क्षेत्र के लोगों को दूर दराज जाना पड़ता है।