झांसी: बुन्देलखण्ड सेवा संस्थान ने बाल विवाह की रोकथाम के लिए झांसी में धर्मगुरुओं के बीच चलाया जागरूकता अभियान
Jhansi, Jhansi | Apr 30, 2025 बुन्देलखण्ड सेवा संस्थान की ओर से अक्षय तृतीया और शादी-ब्याह के मौसम को देखते हुए बाल विवाहों की रोकथाम के लिए विभिन्न धर्मों के विवाह संपन्न कराने वाले पुरोहितों के बीच चलाए जा रहे जागरूकता अभियान को व्यापक सफलता मिली। बुधवार समय करीब 1:30 बजे झांसी के सिद्वेश्वर मन्दिर में आचार्य हरिओम पाठक की अध्यक्षता में बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई गयी।