झांसी: झांसी पहुंचे कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कहा- सेना को निर्णय लेने की खुली छूट दी गई
Jhansi, Jhansi | Apr 30, 2025 झांसी पंहुचे अपना दल (सोनेलाल) के कार्यकारी अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष सिंह पटेल ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही सेना को भी निर्णय लेने की छूट दी गई है। युद्ध को लेकर बोले कि ये दो राष्ट्र के बीच का सवाल है।