कला और जनजागरूकता के प्रभावी मेल के साथ सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को जिले के विभिन्न स्कूलों में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी और उन्हें इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
नुक्कड़ नाटकों में कलाकारों ने मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों और सरकारी योजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश सरल एवं रोचक अंदाज में विद्यार्थियों तक पहुंचाए। कलाकारों ने यह भी बताया कि विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सरल माध्यमों से घर बैठे किस प्रकार प्राप्त किया जा सकता है।
हरियाणा शिवालिक विकास बोर्ड के कार्यकारी उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश देवी नगर ने विभिन्न कार्यक्रमों में समन्वयक एवं मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की।
अभियान के तहत करण कुमार एवं उनकी टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालका, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिंजौर तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसौला में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। नितिन एवं उनकी टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीड़ घग्गर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-6 पंचकूला तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-7 में प्रस्तुतियां दीं।
इसी क्रम में अनुज एवं उनकी टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-19, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोट तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ में, विकास कुमार एवं उनकी टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिल्ला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जलौली तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सकेतड़ी में, जबकि पूर्णिमा एवं उनकी टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रत्तेवाली, पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरवाला तथा राजकीय उच्च विद्यालय मानक टाबरा में नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुतियां दीं।
प्रस्तुतियों के दौरान विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा काल के दौरान किए गए विभिन्न कार्यों तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कलाकारों ने योजनाओं से संबंधित जानकारी को संवाद, अभिनय और मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से सरल तरीके से विद्यार्थियों तक पहुंचाया।
पंचकूला की हर बड़ी खबर के लिए Follow करें।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia