शेखपुरा: चेवाड़ा आजाद मैदान के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बिजली के खंभे में मारी ठोकर, खंभा टूटने से बिजली बाधित
आजाद मैदान के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बिजली के खंभे में ठोकर मार दिया। जिससे बिजली का खंभा टूट कर वहीं गिर गया। खंभा गिर जाने से वहां पर भगदड़ मच गया। किसी तरह ट्रैक्टर चालक ने अपनी जान बचाकर भागा। बिजली का खंभा टूट जाने से कई घंटे तक बिजली बाधित रही। स्थानीय लोगों के द्वारा बिजली विभाग को सूचना दिया गया।