महोबा: भडरा गांव में बुजुर्ग से लाखों की ठगी, बैंक कर्मियों और युवक पर फर्जी निकासी व लोन कराने का आरोप
Mahoba, Mahoba | May 25, 2026 60 वर्षीय कालिका प्रसाद ने बैंक कर्मियों और एक युवक पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार श्रीनगर कोऑपरेटिव बैंक से फर्जी तरीके से 90 हजार रुपये निकाले गए और पशुपालन के नाम पर 80 हजार का लोन भी पास करा लिया गया। वहीं इंडियन बैंक खाते से भी 2.83 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।