पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ पुलिस ने मदकोट में चलाया साइबर सुरक्षा अभियान, ऑनलाइन ठगी से बचाव के दिए महत्वपूर्ण सुझाव
पिथौरागढ़ पुलिस ने मदकोट में साइबर सुरक्षा अभियान 2.0 के तहत ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट और बैंकिंग फ्रॉड से बचने के लिए नागरिकों को जागरूक किया। थानाध्यक्ष मुनस्यारी योगेश कुमार ने फर्जी लिंक, ओटीपी शेयरिंग, म्यूल अकाउंट और सोशल मीडिया फ्रॉड से सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ही, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी भी दी गई।