बेतिया: कुमारबाग थाना क्षेत्र में हत्या मामले का सदर डीएसपी ने किया उद्वेदन
आज 16 मई शाम 5 बजे सदर एक डीएसपी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि कल 15 मई शाम करीब 5 बजे मामूली विवाद में एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई थी, मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर एक डीएसपी विवेक के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले की जांच की गई, जिसमें हत्या मामले के तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।