बेतिया: शहीद पार्क, महाराजा पुस्तकालय, दुर्गा बाग, एमजेके कॉलेज में आराम बेंच लगाने का काम पूरा हो गया
आज 16 मई शाम करीब 4 बजे महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र के नागरिक सुविधाओं का विस्तार के क्रम में दर्जनों सार्वजनिक स्थानों पर 550 से ज्यादा आराम बेंच लगाए जाएंगे, पर्यावरण संरक्षा को लेकर इसके निर्माण में लकड़ी की जगह कंक्रीट, बालू, छड़ और सीमेंट का उपयोग किया गया है।