झालरापाटन: ABVP ने छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर झालावाड़ में टायर जलाए, उच्च शिक्षा मंत्री के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा
झालावाड़ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) ने छात्रसंघ चुनावों की बहाली सहित विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार दोपहर विरोध प्रदर्शन किया। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बाहर हुए इस प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित छात्रों ने टायर जलाकर नारेबाजी की और सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखीं।