पटना ग्रामीण: पीरबहोर थाना क्षेत्र: दंपति पर हमला करने के मामले में दो नाबालिग बालक पकड़े गए
पीरबहोर थाना क्षेत्र में 2 मई को एक दंपत्ति पर घर में घुसकर हमला किया गया था जिसमें पति की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि पत्नी का इलाज चल रहा है। वहीं इस मामले में पुलिस ने दो विधि विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया है। रविवार शाम करीब 5:00 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से सेंट्रल एसपी दीक्षा ने मामले की जानकारी दी है।